बौद्ध महोत्सव 2026, ग्रेटर नोएडा में 25 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाला एक भव्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो शांति, करुणा और एकता को समर्पित है। यह आयोजन बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने, और समुदाय को एकजुट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। टीम लीडर में शामिल होने के लिए अभी रजिस्टर करें!
यह रजिस्ट्रेशन बौद्ध महोत्सव 2026 की 25 टीम लीडर्स वाली समिति के लिए है, जो मुख्य आयोजन समिति द्वारा आयोजन के लिए बनाई गई योजना के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
टीम लीडर के लिए रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से किया गया रजिस्ट्रेशन अमान्य होगा।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2026 है।
टीम लीडर के लिए रजिस्ट्रेशन सदस्यता राशि 1000 रुपए (गैर-वापसी योग्य) जमा करना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन के दौरान बौद्ध महोत्सव से संबंधित पहचान पत्र के लिए एक पासपोर्ट आकार की फोटो (JPG/PNG, अधिकतम 2MB · अनुशंसित आकार लगभग 600×800 पिक्सेल) अपलोड करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन सदस्यता राशि जमा करने के लिए, फॉर्म में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भुगतान करें (UPI ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe का उपयोग करें)। भुगतान के बाद, ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट अपलोड करना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले रिव्यु करना अनिवार्य है। फॉर्म सबमिट होने के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा, और किसी भी बदलाव के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा और आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर रसीद छवि (image receipt) के साथ जानकारी प्राप्त होगी। पीडीएफ रसीद नहीं भेजी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन केवल सदस्यता राशि सत्यापन के बाद ही अंतिम माना जाएगा।
ईमेल: bauddhmahotsava@gmail.com, व्हाट्सएप: +91-9953559062
विस्तृत कार्यक्रम, समय-सारणी और आयोजन स्थल की जानकारी बाद में आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें — बौद्ध महोत्सव पृष्ठ
प्रेषित की गई सभी व्यक्तिगत जानकारी केवल बौद्ध महोत्सव 2026 के आयोजन, प्रशासनिक कार्यों और संचार उद्देश्यों के लिए ही उपयोग की जाएगी। आपकी जानकारी किसी तृतीय पक्ष के साथ साझा नहीं की जाएगी और आयोजन पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षित रूप से संरक्षित रखी जाएगी।
स्वीकृति कथन:
मैंने उपरोक्त नियमों, विनियमों, शर्तों और निर्देशों को पढ़ लिया है और समझ लिया है। मैं पुष्टि करता/करती हूँ कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गई जानकारी सत्य और सटीक है। मैं सभी नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए सहमत हूँ।