बौद्ध महोत्सव 2026, ग्रेटर नोएडा में 25 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाला एक भव्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो शांति, करुणा और एकता को समर्पित है। यह आयोजन बौद्ध धर्म के सिद्धांतों को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने, और समुदाय को एकजुट करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कल्चरल परफॉरमेंस में शामिल होने के लिए अभी रजिस्टर करें!
यह रजिस्ट्रेशन बौद्ध महोत्सव 2026 के कल्चरल परफॉरमेंस वाले समूहों/ग्रुप्स/मण्डलियों के लिए है,जो बौद्ध महोत्सव 2026 के दौरान होने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेंगी।
कल्चरल परफॉरमेंस के लिए रजिस्ट्रेशन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से किया गया रजिस्ट्रेशन अमान्य होगा।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर 2026 है।
रजिस्ट्रेशन के दौरान बौद्ध महोत्सव से संबंधित पहचान पत्र के लिए कल्चरल परफॉरमेंस टीम लीडर को एक पासपोर्ट आकार की फोटो (JPG/PNG, अधिकतम 2MB · अनुशंसित आकार लगभग 600×800 पिक्सेल) अपलोड करनी होगी।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले रिव्यु करना अनिवार्य है। फॉर्म सबमिट होने के बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा, और किसी भी बदलाव के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद, आपको एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा और आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर रसीद छवि (image receipt) के साथ जानकारी प्राप्त होगी। पीडीएफ रसीद नहीं भेजी जाएगी।
ईमेल: bauddhmahotsava@gmail.com, व्हाट्सएप: +91-9953559062
विस्तृत कार्यक्रम, समय-सारणी और आयोजन स्थल की जानकारी बाद में आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें — बौद्ध महोत्सव पृष्ठ
प्रेषित की गई सभी व्यक्तिगत जानकारी केवल बौद्ध महोत्सव 2026 के आयोजन, प्रशासनिक कार्यों और संचार उद्देश्यों के लिए ही उपयोग की जाएगी। आपकी जानकारी किसी तृतीय पक्ष के साथ साझा नहीं की जाएगी और आयोजन पूर्ण होने के पश्चात सुरक्षित रूप से संरक्षित रखी जाएगी।
स्वीकृति कथन:
मैंने उपरोक्त नियमों, विनियमों, शर्तों और निर्देशों को पढ़ लिया है और समझ लिया है। मैं पुष्टि करता/करती हूँ कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में दी गई जानकारी सत्य और सटीक है। मैं सभी नियमों और शर्तों का पालन करने के लिए सहमत हूँ।